{"_id":"691370121d5a0f4953061a2d","slug":"police-and-revenue-department-teams-arrived-to-evaluate-the-smugglers-property-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-151708-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तस्कर की संपत्ति का मूल्यांकन करने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तस्कर की संपत्ति का मूल्यांकन करने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम
विज्ञापन
मानिकपुर के मुंदीपुर के रहने वाले जेल में बंद मादक पदार्थों के तस्कर राजेश मिश्रा की संपत्ति का मूल्यांकन करने मंगलवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम उसके घर पहुंची। सर्वे के दौरान कई बेनामी संपत्तियों के बारे में भी पता चला। अब तो पड़ोसियों ने भी राजेश के परिवार वालों से दूरी बना ली है।
मादक पदार्थों के तस्कर राजेश मिश्रा जेल में होने के बावजूद अपना नेटवर्क फैला रखा था। उसके जेल में होने के बावजूद काले साम्राज्य पर असर नहीं पड़ा। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा।
24 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान 33 पुलिसकर्मियों और आबकारी विभाग की टीम ने दो करोड़ रुपये व एक करोड़ से अधिक का गांजा व स्मैक बरामद किया। पुलिस ने पत्नी रीना मिश्रा, बेटे व बेटी के अलावा पड़ोसी पिता-पुत्र को भी जेल भेजा।
विज्ञापन
गैंगस्टर के तहत अब उसकी शेष संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम राजेश मिश्रा की संपत्तियों को मूल्यांकन करती रही।
सूत्रों के अनुसार उसकी प्रयागराज व लखनऊ में फ्लैट के साथ बेनामी संपत्ति होने की बात सामने आई है। अब आसपास के लोग भी उसके घर से दूरी बना लिए हैं। इससे उसके मकान की ओर सन्नाटा पसरा रहता है।
एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि मादक पदार्थों के तस्कर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उसकी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है, ताकि उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जा सके।