{"_id":"651098b2f923d1fce304f824","slug":"police-alert-to-remove-encroachmentfinally-hit-the-road-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4835-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित<bha>--<\/bha>चेती पुलिस, अतिक्रमण हटवाने \n को आखिरकार सड़क पर उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>चेती पुलिस, अतिक्रमण हटवाने को आखिरकार सड़क पर उतरी
Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
फुटपाथ से लेकर सड़क तक कब्जे की वजह से हुए अतिक्रमण तथा जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे हाईवे से लेकर शहर तक मुख्य सड़कों तथा चौराहों पर भी जाम की समस्या से हर दिन लोगों को जूझना पड़ता है।
अमर उजाला में इस बारे में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद अफसरों के आदेश पर आखिरकार रविवार को अतिरिक्त फोर्स भेजकर फुटपाथ तथा सड़कों तक फैला अतिक्रमण हटावाया गया। इस दौरान नगर पालिका तथा तहसील प्रशासन दूर-दूर तक नजर नहीं आया।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी घनश्याम सिंह भंगवा चुंगी चौराहे से चौक घंटाघर तक तथा मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी, चौक से लेकर राजापाल चौराहे तक, भुलियापुर तथा सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों तक दुकानदारों के अतिक्रमण को हटवाते रहे।
विज्ञापन
पुलिस को देख दुकानदारों में खलबली मची रही। दुकानदार अपनी दुकान के आगे लगे टिनशेड समेत अन्य सामान हटाने लगे। पुलिस भी सभी के सामान हटाने के बाद ही हटती रही। साथ ही पुलिस ने दुकानदारों को यह भी हिदायत दी कि अगली बार चेकिंग में अतिक्रमण मिलने पर दुकानदार पर कार्रवाई होगी। 00
पुलिस दुकानदार को हिदायत देंगे और जुर्माना लगाएंगे
शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देने के बाद न मानने पर जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरे चरण में दुकानदार पर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
23 वाहनों का चालान, दो बाइक सीज
अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क पर खड़े 23 वाहनों का पुलिस ने चालान भी किया। चौक के करीब मिली दो बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया।