फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Poles and trees broken due to storm, roads submerged

Pratapgarh News: आंधी से टूटे पोल और पेड़, सड़कें हुईं जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Poles and trees broken due to storm, roads submerged
रविवार की बारिश ने लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत जरूर दिया, लेकिन समस्या भी बढ़ा दी। आंधी की चपेट में आए पेड़ और बिजली के पोल टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सड़कों पर पेड़ और पोल गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। रास्ते भी जलमग्न हो गए।
विज्ञापन

नौतपा की शुरुआत होने के साथ ही उमड़-घुमड़ के आए बादलों ने करीब घंटे तक बारिश की। हालांकि बारिश का असर कुछ ही इलाकों में रहा। कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी नहीं हुई। आधे घंटे की बारिश ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जगह-जगह बिजली के पोल टूटकर सड़क पर गिर गए। आंधी की चपेट में आने से पेड़ भी टूटकर नीचे गिर पड़े। इससे रास्ते का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

पोल गिरने से तार टूटकर अलग हो गए। मजबूरी में उपकेंद्रों से बिजली कटौती करनी पड़ी। कई इलाकों में टूटे बिजली के पोल के कारण देर रात तक आपूर्ति नहीं हो सकी। शहरी इलाकों में भी करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने से लोगों में हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति नहीं होने से एसी, फ्रिज, कूलर और पंखे शोपीस बन गए। पानी के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा। कई इलाकों में बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश बंद होने के बाद सड़कों से गुजरने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


बारिश के बाद खिल गई धूप, बढ़ी उमस
दोपहर करीब 12.30 शुरू हुई बारिश लगातार आधे घंटे तक होती रही। मौसम विभाग के अनुसार करीब 11 मिमी बारिश आधे घंटे में हुई। मौसम में खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। अधिकतम तापमान पहले की तरह 35.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। 27.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया। हालांकि बारिश के तुरंत बाद धूप खिल जाने से मौसम में उमस बढ़ गया। बारिश के आधे घंटे की राहत के बाद लोगों को कूलर, एसी और पंखे की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed