फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pole and wire can not be repaired, supply to 150 villages blocked

दुरुस्त नहीं हो सके पोल और तार, 150 गांवों में आपूर्ति ठप 

Sun, 26 May 2019 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pole and wire can not be repaired, supply to 150 villages blocked
electricity wire
 चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से पट्टी क्षेत्र में जगह-जगह टूटे तार व पोल दूसरे दिन रविवार को भी दुरुस्त नहीं किए जा सके। इससे डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित है। रविवार को दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। 
विज्ञापन


शनिवार भोर में चक्रवाती तूफान ने पट्टी इलाके में जमकर तबाही मचाई थी। पृथ्वीगंज बाजार, पट्टी, उड़ैयाडीह, बेलखरनाथ सहित तीन दर्जन गांवों में तूफान से जगह- जगह पोल उखड़ गए। पेड़ गिर गए। कई मकान तक धराशाई हो गए। इतना ही नहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में आकर घायल भी हुए थे।
विज्ञापन


रविवार को दिनभर बिजली विभाग के कर्मचारियों का दिन महज जायजा लेने में ही बीत गया। लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार को आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। मगर विभागीय लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर आना मुनासिब नहीं समझे। इससे रविवार को भी लोगों को बिजली से महरूम रहना पड़ा। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा। 


उधर, दो दिन बाद भी गड़वारा उपकेंद्र का मुख्य ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की है। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed