फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pocile disclose murder mistry

सराफ लल्लू सोनी हत्याकांड का खुलासा

Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
pocile disclose murder mistry
बाघराय। सराफ लल्लू सोनी की पिता के सामने ही कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके पास से जेवरात से भरा बैग भी बदमाश लेकर भाग निकले थे। घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार निवासी लल्लू सोनी 20 मई 2019 को अपने पिता के साथ बाबूगंज बाजार जा रहा था। लोदीपुर बड़ी नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने लल्लू सोनी को जेवरात से भरा बैग लूटने का विरोध करने पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष रहे नन्हेलाल यादव को निलंबित कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर बाघराय थानाध्यक्ष ने शनिवार की रात चौबेरियन के पुरवा के पास एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि लल्लू सोनी की उसके साथियों ने मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन

जेवरात से भरा बैग लूटते समय वह विरोध कर रहा था। इसलिए पिता के सामने उसे गोली मारी गई थी। पकड़ा गया बदमाश मुकेश सोनी पुत्र शिव शंकर सोनी ग्राम ऐधा थाना महेशगंज का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आभूषण भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है। घटना में शामिल साथियों के नाम मुकेश ने बताए हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed