Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Plum, butter almond, walnut cake will be popular on Christmas festival

Pratapgarh News: क्रिसमस पर पल्म, बटर ऑलमंड, वाल्नट केक की धूम

Mon, 19 Dec 2022 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Plum, butter almond, walnut cake will be popular on Christmas festival
मकन्द्रुगंज स्थित बेकरी में क्रिसमस की तैयारी में बनाये गये केक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
क्रिसमस को लेकर बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार की तैयारी के लिए लोग बाजार में जमकर तैयारी कर रहे हैं। मगर क्रिसमस की खुशी केक के बिना अधूरी है। क्रिसमस पर केक की मांग 25 दिसंबर के एक सप्ताह पहले से लेकर नव वर्ष तक रहती है। ऐसे में शहर के बेकरी संचालकों ने ग्राहकों को समय पर और मनपसंद केक की डिलेवरी के लिए अभी से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। चेरी केक, बटर ड्राई फ्रूट केक, चॉकलेट पल्म केक, बटर ऑलमंड केक, फ्रूट केक, वॉलनट केक की डिमांड सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

मसीही समुदाय में क्रिसमस-डे को लेकर खासा उत्साह रहता है। इस बार भी बच्चों में इस पर्व को लेकर खुशियां हैं। गिरजाघरों से लेकर घरों तक क्रिसमस के पर्व की धूम रहेगी। केक काटकर लोग घरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां बांटेंगे। ऐसे में शहर में सभी बेकरी संचालक अभी से तैयारी में जुट गए हैं। सामान पहले ही खरीद लेते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, क्रिसमस के समय केक बनाने के सामान का दाम बढ़ना तय है। जोगापुर स्थित केक टाउन के मालिक अमित अग्रवाल ने बताया कि क्रिसमस पर विभिन्न तरह के केक की मांग रहती है। बेकरी संचालक आनंद ने बताया कि पारंपरिक रूप से क्रिसमस पर पल्म केक खाने का रिवाज है। इसलिए ज्यादातर ग्राहक अलग फ्लेवर के केक खरीदने के साथ पल्म केक भी जरूर खरीदते हैं। क्रिसमस में इन केकों की खूब मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज के लिए शूगर फ्री केक
क्रिसमस के पर्व पर डायबिटीज के मरीजों का उत्साह फीका नहीं पड़ेगा। उनके खास शूगर फ्री केक बनाया जा रहा है। उसमें शूगर की मात्रा नहीं रहेगी, ताकि वह भी केक काटकर क्रिसमस पर्व में केक काटकर जश्न मना सके। बेकरी की दुकानों आर्डर पर शूगर केक बनाए जाएंगे।

500 ग्राम सबसे छोटा केक , 450 रुपये से शुरूआत
बाबागंज स्थित किशोरी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के संचालक विष्णु खंडेलवाल ने बताया कि बेकरी की दुकानों पर 500 ग्राम का सबसे छोटा केक है। इसका दाम 450 रुपये है। 500 रुपय तक 500 ग्राम वजन के केक है। एक किग्रा वजन तक का बनाया जाता है। इसके बाद आर्डर पर ही केक बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed