फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PLICE IS NOT GETING FOLLOW THE RULE

जिम्मेदार ही कर रहे नियमों का बंटाधार

Tue, 30 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
PLICE IS NOT GETING FOLLOW THE RULE
crime
पुलिस और यातायात विभाग के लोगों पर बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले लोगों की चेकिंग और उन पर जुर्माना करने का जिम्मा है, लेकिन बड़ी अजीब बात है कि ये खुद कभी हेलमेट लगाकर नहीं चलते हैं। शहर में सड़कों पर आपको हर दिन बिना हेलमेट के पुलिसकर्मी बाइक पर फर्राटा भरते दिख जाएंगे। न कभी इनकी चेकिंग होती है और नही कोई इन्हें रोकने वाला होता है। कई पुलिसकर्मी तो ऐसे भी हैं जो बिना नंबर की भी बाइक दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


शासन ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित सफर करने के लिए यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दे रखा है। हालांकि जनपद में तैनात करीब पांच सौ पुलिसकर्मी यातायात के नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरते रहते हैं। जहां चेकिंग के आदेश के बाद पुलिसकर्मी व यातायात विभाग आम लोगों के ऊपर जुर्माना ठोंकता है वहीं चेकिंग के दौरान जब पुलिसकर्मी बिना नंबर की बाइक व बिना हेलमेट के गुजरते हैं तो उन्हें रोकना तो दूर टोकना भी मुनासिब नहीं समझा जाता। खाकी धारण करने वालों को भी यातायात के नियमों का पालन करना होता है लेकिन उन लोगों को कार्रवाई का भय नहीं रहता। इसलिए वे बाइक से सफर करने के दौरान हेलमेट नहीं लगाते। तीन सवारी, बिना नंबर की बाइक व हेलमेट न लगाकर बाइक से फर्राटा भरने वालों पर कार्रवाई का आदेश सुनाने वाले अफसर अपने अधीनस्थों की मनमानी पर ब्रेक लगाने के लिए कोई आदेश नहीं सुनाते।  
विज्ञापन


वर्दी ही बन जाती है ड्राइविंग लाइसेंसःपुलिसकर्मियों की वर्दी ही उनकी बाइक के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस बन जाते हैं। वैसे अफसर भी वाहन चेकिंग कराते रहें तो भी मातहतों को छूट देते नजर आते हैं। जनपद में तैनात बहुत से पुलिसकर्मियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नही है। फिर भी बेधड़क होकर बाइकों से ही दूसरे जनपदों का चक्कर लगाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि जनपद में तैनात रहे पूर्व पुलिस अधीक्षक अजय मिश्र ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले मातहतों पर नकेल कसने की कोशिश की थी। अपनी तैनाती के दौरान पुलिस लाइन स्थित आवास जाते समय सिपाही की बिना नंबर बाइक देख उन्होंने तत्काल बाइक को सीज करने का आदेश दिया। इसके बाद से बाइकों व चार पहिया वाहनों से भी पुलिस का लोगो हटा लिया गया। हालांाकि उनके जाने के बाद फिर पहले जैसे ही हाल हो गए।


यातायात के नियमों का पालन पब्लिक के साथ पुलिसकर्मियों को भी करना चाहिए। हेलमेट लगाकर बाइक न चलाने वाले पुलिसकर्मी भी दंडित होंगे। उनके खिलाफ भी चेकिंग करने वाली टीम कार्रवाई करे।
नीरज पांडेय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed