{"_id":"6494936e3575df016407469d","slug":"playing-with-health-in-gaura-chc-gave-injection-of-expiry-date-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-160939-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गौरा सीएचसी में सेहत के साथ खिलवाड़, दे दिया एक्सपायरी तिथि का इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गौरा सीएचसी में सेहत के साथ खिलवाड़, दे दिया एक्सपायरी तिथि का इंजेक्शन
Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
गौरा सीएचसी में सेहत के साथ खिलवाड़ दे दिया एक्सपायरी तिथि का इंजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मरीजों को एक्सपायरी इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। परिजनों के देख लेने से अनहोनी होने से बच गई। भुक्तभोगी गर्भवती महिला ने इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की है, लेकिन औषधि भंडार की जांच पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
सुरवामिश्रपुर ललई का पुरवा निवासी जानकी देवी पटेल गर्भवती थीं। बुधवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उसे गौरा सीएचसी लेकर गए। चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। आरोप है कि उसे एक्सपायरी इंजेक्शन दिया गया।
गनीमत रही कि महिला को डेक्स्ट्रोज इंजेक्शन लगाया नहीं गया। समय रहते परिजनों बोतल पर एक्सपायरी डेट देख ली। डॉक्टर ने लगवाने की सलाह दी तो गर्भवती महिला के परिजनों ने मना कर दिया। गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
लापरवाही की हद इस कदर है कि उसे डिस्चार्ज कर फार्मासिस्ट ने दवाओं के साथ एक्सपायरी आईवी फ्लूट की बोतल भी दे दी। कहा, घर पर किसी निजी डॉक्टर को बुलाकर लगवा लीजिए।
जानकी देवी दवाएं और आईबी फ्लूट की बोतल लेकर घर आ गईं। घर के लिए दी गई आईबी फ्लूट की बोतल पर भी एक्सपायरी डेट मई देखकर वह चौंक गईं। चिकित्सकों के मुताबिक यह फ्लूट घर पर चढ़ाया ही नहीं जा सकता है। यह जानकारी होने के बाद उसने इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह से की है। इस मामले में अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो एक्सपायरी इंजेक्शन नष्ट कराया जाएगा। या फिर सभी बोतले जिला मुख्यालय के औषधि भंडार को भेज दी जाएंगी। सीएससी में अन्य दवाएं, इंजेक्शन एक्सपायरी हैं कि नहीं, जांच कराएंगे कि नहीं, इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
सीएचसी से एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन दिए जाने की जानकारी अभी तक नहीं है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. जीएम शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी