फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Players took out Sadbhavna Rally on Sports Day

खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने निकाली सद्भावना रैली

Mon, 30 Aug 2021 04:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Aug 2021 04:13 PM IST
सार

दिनभर चली प्रतियोगिता में अनवर हॉकी सोसाइटी ने चारों वर्ग में अपनी जीत दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला ने किया। समापन अतिथि डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन के महासचिव शमीम उल्लाह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर किया।

विज्ञापन
Players took out Sadbhavna Rally on Sports Day
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जीआईसी से अनवर हाकी सोसाइटी के खिलाड़ियों द्वारा निकली सदभावना रैली। संवा - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्म दिवस (खेल दिवस) पर जिलेभर में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शहर में खिलाड़ियों ने सद्भावना रैली निकाली। खेल विभाग और अनवर हॉकी सोसाइटी के सयुंक्त तत्वावधान में जिला स्पोर्ट स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें अनवर हॉकी सोसाइटी ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एसडीएम लालगंज राहुल यादव ,पूर्व क्रीड़ा अधिकारी केपी सिंह, युवा कल्याण अधिकारी अरुण सिंह ने हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अनवर हॉकी सोसाइटी के सीनियर बालक, सीनियर बालिका, जूनियर बालक, जूनियर बालिका, सब जूनियर बालक, सब जूनियर बालिका वर्ग ने भाग लिया।
विज्ञापन


दिनभर चली प्रतियोगिता में अनवर हॉकी सोसाइटी ने चारों वर्ग में अपनी जीत दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला ने किया। समापन अतिथि डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन के महासचिव शमीम उल्लाह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर किया। उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने आभार जताया। अनवर हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान ने मेजर ध्यान चंद के हॉकी में अविस्मरणीय योगदान को याद दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed