फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Players cheered after getting award in MP sports competition

Pratapgarh News: सांसद खेल स्पर्धा में पुरस्कार पाकर चहके खिलाड़ी

Thu, 30 Mar 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Players cheered after getting award in MP sports competition
कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि गांव में छिपी प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने के लिए हर साल सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जो खिलाड़ी सफल हुए हैं उन्हें आगे भी खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा के तहत बुधवार को तीसरे दिन बिहार, कुंडा व कालाकांकर में वालीबाल और बाबागंज में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहार ब्लॉक के पुवासी सिया मोड़ स्थित खेल मैदान में पहुंच कर सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फीता काटकर वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद बाबागंज ब्लॉक के लक्ष्मीगंज स्थित खेल मैदान पहुंच कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पिछले वर्ष 8600 खिलाड़ियों ने फार्म भरकर प्रतिभाग किया था जबकि इस वर्ष 16,000 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इससे साफ है कि खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह है। ब्लॉक से विजयी खिलाड़ियों को कौशाम्बी के टेवा स्थित स्टेडियम में 4,5,6 अप्रैल को फाइनल मुकाबले में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि सात अप्रैल से प्रारंभ होने वाले कौशाम्बी महोत्सव में गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। उन्ही के हाथों खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। अन्य कार्यक्रमों के साथ ही शाम को छह से नौ बजे तक कुमार विश्वास की राम कथा होगी। कार्यक्रम में शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, अश्वनी सोनकर, अरुण कुमार, भूपेन्द्र पाण्डेय, राजन मिश्र, कमलेश सोनकर, उदय शंकर पाण्डेय, सूरज शुक्ल, मनोज पटेल, शिवाकांत पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed