{"_id":"684f0a00296293caf0060b68","slug":"players-are-ready-to-swim-there-is-no-swimming-pool-in-the-stadium-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-141701-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खिलाड़ी तैराकी को तैयार, स्टेडियम में नहीं है तरणताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खिलाड़ी तैराकी को तैयार, स्टेडियम में नहीं है तरणताल
विज्ञापन
तैराकी करने को खिलाड़ी तैयार हैं, लेकिन अभ्यास के लिए स्टेडियम में तरणताल उपलब्ध नहीं है। हर साल खिलाड़ियों को मायूसी हाथ लग रही है। स्टेडियम का विस्तार नहीं होने के कारण तरणताल के लिए जमीन भी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम का खेल मैदान पर्याप्त नहीं है। मानक से कम मैदान होने के कारण कई खेल एक साथ आयोजित नहीं किए जाते हैं। स्टेडियम में 96 लाख रुपये की लागत से बहुद्देश्यीय हॉल, बैंडमिंटन कोर्ट, कुश्ती हॉल का मरम्मतीकरण किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। बैंडमिंटन कोर्ट पर लकड़ी का फ्लोर लगाए जाने को भी मंजूरी मिल चुकी है।
मई माह में 2.10 करोड़ की लागत से स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण कराया गया। बावजूद इसके स्टेडियम की अभी आधी कमी भी पूरी नहीं हो पाई है। खेल आयोजन के लिए स्टेडियम के मैदान के विस्तार का इंतजार है। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भी स्टेडियम का विस्तार के लिए मुख्यमंत्री से प्रस्ताव किया है, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
पूर्व में तरणताल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। जानकारी होने पर खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। करीब 1.60 करोड़ का प्रस्ताव शासन के पास पहुंचा। प्रयास का नतीजा शून्य निकला। आज भी खिलाड़ियों को स्टेडियम में तरणताल बनने का इंतजार है।
हर साल जिला, मंडल और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभाग करने से वंचित हो रहे हैं।
ग्रामीण इलाके के युवाओं में तैराकी के काफी हुनर हैं, लेकिन तरणताल के अभाव में बेहतर प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। तरणताल न बनने की मुख्य वजह स्टेडियम के मैदान का कम होना बताया जा रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने बताया कि स्टेडियम के विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी है। विस्तार होने के बाद ही तरणताल निर्माण पर विचार किया जा सकता है।