फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Platform number four and five will start from October 2

दो अक्तूबर से बहाल हो जाएगा चार और पांच नंबर प्लेट फार्म

Tue, 13 Sep 2022 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:42 PM IST
सार

दो अक्तूबर से प्रतापगढ़ जंक्शन बदला-बदला नजर आएगा।आउटर पर ट्रेनों को रोक कर प्लेटफार्म खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।अभी तक जंक्शन पर तीन प्लेटफार्म और दो अतिरिक्त लाइनें हैं।प्लेटफार्म खाली होने के बाद ट्रेनों को स्टेशन पर लाया जाता है।

विज्ञापन
Platform number four and five will start from October 2

विस्तार

दो अक्तूबर से प्रतापगढ़ जंक्शन बदला-बदला नजर आएगा। जंक्शन पर चार और पांच नंबर प्लेटफार्म का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म हो जाएगी। आउटर पर ट्रेनों को रोक कर प्लेटफार्म खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अभी तक जंक्शन पर तीन प्लेटफार्म और दो अतिरिक्त लाइनें हैं। तीन नंबर प्लेटफार्म के साथ पांच नंबर लाइन पर पद्मावत एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस को सफाई के लिए खड़ा किया जाता है। इससे दो प्लेटफार्म और एक लाइन ही खाली बचती है।
विज्ञापन

यदि एक और दो नंबर प्लेटफार्म व्यस्त हैं तो लखनऊ या फिर बनारस की ओर से आने वाली ट्रेनों को आउटर पर रोक दिया जाता है। प्लेटफार्म खाली होने के बाद ट्रेनों को स्टेशन पर लाया जाता है। इससे ट्रेनें लेट होती हैं। स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि दो अक्तूबर से जंक्शन पर चार और पांच नंबर प्लेटफार्म शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनों की संख्या भी बढ़कर नौ हो जाएगी। तेज गति से रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। दो अक्तूबर को उद्घाटन का दिन तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed