{"_id":"641385cf8391d0483a0ac294","slug":"plates-run-out-in-medical-college-patients-wandering-to-get-x-ray-done-pratapgarh-news-c-3-1-79603-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में खत्म हो गया एक्सरे प्लेट, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में खत्म हो गया एक्सरे प्लेट, मरीज परेशान
विज्ञापन
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज की स्थित अव्यवस्था का आलम है। यहां मरीजों से एक्सरे के लिए टरकाया जा रहा है। कर्मचारी बताते हैं कि एक्सरे प्लेट खत्म हो गई है। वहीं जांच के नाम पर 70 रुपये शुल्क भी लिया जा रहा है, लेकिन रिपोर्ट मोबाइल पर दी जा रही है।
प्रदेश सरकार ने भले ही सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच करने का आदेश दे रखा है। मगर जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के बाद राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में एक्सरे की सुविधा फिलहाल नहीं मिल रही है। इस सेवा के एवज में 70 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।
अस्पताल में हर 15 दिन पर एक्सरे प्लेट खत्म होने की बात बताई जा रही है। बुधवार से एक्सरे प्लेट न होने से मरीज भटक रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि मोबाइल पर साफ रिपोर्ट न दिखने के कारण चिकित्सक मरीजों को एक्सरे कराने के लिए बाहर भेज रहे हैं। इस अव्यवस्था से मेडिकल कॉलेज प्रशासन अन्जान बना है।
विज्ञापन
एक्सरे प्लेट मंगाई गई है। उम्मीद है कि शनिवार तक प्लेट आ जाएगी। शुल्क शासन के निर्देश पर लिया जाता है। स्थानीय स्तर पर नया नियम नहीं लागू किया जाता है।
डॉ. सुरेश सिंह, सीएमएस, राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय।