फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pipe leakage on the highway, long traffic jam due to digging

Pratapgarh News: हाईवे पर पाइप लीकेज, खोदाई के दौरान लगा लंबा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pipe leakage on the highway, long traffic jam due to digging
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर शहर के निर्मल तिराहे के करीब नाला निर्माण के दौरान पेयजल आपूर्ति की पाइन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे ठीक करने और नाला निर्माण की खोदाई के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। उधर से गुजरने वाले जाम में जूझते रहे। यात्रियों को भी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पश्चिमी सहोदरपुर और विवेक नगर वार्ड के बीच से गुजरे हाईवे पर नाला निर्माण का कार्य एनएचएआई की देखरेख में कराया जा रहा है। निर्मल तिराहे के करीब नाला निर्माण की खोदाई के दौरान मंगलवार की रात शहर की पानी आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी मरम्मत के लिए बुधवार को पालिका की ओर से कार्य प्रारंभ कराया गया।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की खोदाई के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। भंगवा चुंगी से लेकर चौक घंटाघर तक लंबा जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस भी पहुंची लेकिन वाहन चालकों के आगे निकलने की जल्दबाजी में वह असहाय हो जाते। सुबह करीब 11 बजे से लगा जाम तीन बजे तक जस का तस रहा। इसे देखते हुए भंगवा चुंगी की ओर से चार पहिया वाहनों को कचहरी की ओर भेजा जाने लगा। नगर पालिका के ईओ राकेश कुमार ने बताया कि एनएचएआई की खोदाई से पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसे दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





सदर बाजार, चिलबिला व स्टेशन रोड की बंद रही पेयजल आपूर्ति
हाईवे के किनारे नाला निर्माण के लिए बुलडोजर से हो रही खोदाई शहरियों के लिए मुसीबत बनी रही। खोदाई के कारण स्टेशन रोड, सदर बाजार व चिलबिला में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी मरम्मत में नगर पालिका के कर्मचारियों को लगाया गया। जेई जेल एसपी सिंह ने बताया कि शाम तक सभी क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को ठीक कराते हुए पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed