{"_id":"6aeb71f52582de16210de3a9","slug":"piles-of-trash-overflowing-drains-claims-that-amount-to-nothing-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-181627-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कूड़े का ढेर, बजबजा रहीं नालियां... दावे हवा-हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कूड़े का ढेर, बजबजा रहीं नालियां... दावे हवा-हवाई
विज्ञापन
ललित मिश्र।
नगर पंचायत सुवंसा बाजार में नालियां बजबजा रही हैं। रास्ते पर कूड़े का ढेर है। डस्टबिन का भी पता नहीं है। यहां दो शिफ्ट में वार्डों की सफाई के दावे तो किए जाते हैं लेकिन हकीकत में ये हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।
बुधवार को वार्डों की पड़ताल की गई तो साफ-सफाई की व्यवस्था नाकाफी मिली। सुवंसा बाजार में कूड़े के ढेर लगे हैं। धरी वार्ड में हाईवे के किनारे कूड़ा डंप पड़ा है। नौडेरा वार्ड में सड़क किनारे घरों के पास कूड़ा बिखरा है।
इसी वार्ड में जल निकासी न होने से घरों का गंदा पानी आसपास जमा हो गया है। चूड़ामणि वार्ड में जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी जगह-जगह जमा हो गया है। डस्टबिन की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि, 15 वार्डों में 60 सफाई कर्मियों की तैनाती है।
विज्ञापन
-- --
इनसेट-
तीन शिफ्ट में सफाई
- वार्ड में सुबह छह से 10 बजे तक।
- बाजार में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।
- वार्ड में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक।
बोले लोग
- वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था नाकाफी है। कूड़े के ढेर लगा है। नालियां बजबजा रही हैं। - राजकुमारी, नौडेरा
- वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक तरीके से की जाए। डस्टबिन लगाए जाएं ताकि वार्ड साफ-सुथरा दिखे। - ललित मिश्र, नौडेरा
प्रबुद्धजन बोले
0 साफ-सफाई को लेकर नागरिकों को भी जागरूक होने की जरूरत है। घर के पास कूड़े का ढेर नहीं लगाना चाहिए। गाड़ी आने पर कूड़ा देना चाहिए। - ओमप्रकाश तिवारी, शिक्षक
0 स्वयं से भी पहल की जरूरत है। घर जैसा साफ-सफाई का माहौल आसपास भी रखना चाहिए। जागरूकता ही सबसे बड़ा प्रयास है। - पंकज पांडेय, अधिवक्ता
वर्जन
- नियमित वार्डों की साफ-सफाई होती है लेकिन दिवाली को लेकर साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए गए हैं। गंदगी व कूड़े के ढेर को जल्द हटाया जाएगा। - बाल कृष्ण गौतम, ईओ।