{"_id":"6971199296c6ad6c0502c366","slug":"pickpocket-arrested-in-police-encounter-shot-in-leg-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-157491-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कटरिया नहर की पुलिया के पास से पुलिस ने टप्पेबाज को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी का सांगीपुर सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रायबरेली के छतोह परसदेपुर निवासी नागेंद्र पांडेय ने मंगलवार को लालगंज क्षेत्र में महिला से टप्पेबाजी की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मामला संज्ञान में आने पर एसपी दीपक भूकर ने एसओजी टीम को तलाश में लगाया।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सेमरा कटरिया में शाम करीब 7.30 बजे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई राजेश शुक्ला आदि शामिल रहे।