{"_id":"64a1c2bae39fea440f057a74","slug":"phc-papers-sold-in-junk-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-1103-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कबाड़ में बेच दिए पीएचसी के कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कबाड़ में बेच दिए पीएचसी के कागजात
Mon, 03 Jul 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
दुर्गागंज पीएचसी से भार वाहन में कबाड़ रखते मजदूर। संवाद
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) दुर्गागंज में रखे कागजात को एंबुलेंस कर्मचारियों ने बोरियों में भरकर कबाड़ी के हाथ बेच दिए। चिकित्सकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। संभव है पुराने रिकॉर्ड नष्ट हो जाएं। सीएमओ ने कहा है कि जांच कराएंगे।
पीएचसी पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ही डॉक्टर और कर्मचारी रहते हैं। इसके बाद अस्पताल परिसर में एंबुलेंस 108 और 102 के चालकों के साथ ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) ही रहते हैं। रविवार को कुछ ईएमटी और एंबुलेंस चालक यहां रखे पुराने अभिलेखों को बोरी में भरकर कबाड़ी के हाथ बेंच रहे थे। कबाड़ी का वाहन देख कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई। तो एंबुलेंस कर्मचारी अवधेश ने कहा कि कमरे में रहने की जगह नहीं थी। हमारा कागज है, हम बेंच रहे हैं।
सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।