फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PHC Kusuvapur doctor's honorarium stopped after video of taking money went viral

Pratapgarh News: पैसे लेने का वीडियो वायरल होने पर पीएचसी कुसुवापुर के डॉक्टर का मानदेय रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
PHC Kusuvapur doctor's honorarium stopped after video of taking money went viral
कालांकाकर सीएचसी के कुसुवापुर पीएचसी पर तैनात चिकित्सक के रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कालांकाकर सीएचसी अधीक्षक ने कुसुवापुर से डॉक्टर को हटाकर कालांकाकर सीएचसी अटैच कर दिया। अग्रिम आदेश तक मानदेय जारी करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कुसुवापुर पीएचसी में तैनात डॉ. अरविंद मरीजों से पैसा लेकर उनका इलाज करते थे। बाहर की दवा भी खरीदने के लिए बोलते थे। एक मरीज से पैसा लेते कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर अधीक्षक डाॅ. मनोज वर्मा ने पीएचसी के डॉ. अरविंद को सीएचसी पर अटैच कर लिया। पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को दिया। अग्रिम आदेश तक रिश्वत लेने वाले डॉक्टर का मानदेय जारी करने पर रोक लगा दिया। इस मामले में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन राय ने कहा कि जो कार्रवाई होगी सीएमओ करेंगे। वे अवकाश पर हैं। लौटकर आने के बाद डॉक्टर को सीएमओ कार्यालय अटैच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed