{"_id":"63ebd52fbdb3a7f6140c3142","slug":"pfi-is-a-modified-form-of-simi-deputy-cm-keshav-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-56710-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमी का बदला रूप है पीएफआई: डिप्टी सीएम केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमी का बदला रूप है पीएफआई: डिप्टी सीएम केशव
Wed, 15 Feb 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया ( सिमी ) का पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएफआई) बदला हुआ रूप था। यह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था, जिस पर प्रतिबंध लगाकर केंद्र सरकार ने सही कदम उठाया है।
मंगलवार को सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ करने के बाद पीएफआई के प्रतिबंध लगाए जाने के पत्रकारों के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएफआई एक देश विरोधी गतिविधियों को संचालित करने वाला संगठन था उसे प्रतिबंधित किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह सब कुछ कह दिया है, अब कुछ कहने के लिए बचा नहीं है।
आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला पर हुई कानूनी कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि न्यायालय किए गए अपराधों पर कानून के हिसाब से सजाएं देता है, जो भी गलत करेगा उसे सजा मिलेगी। राजनीति का मतलब सड़क जाम करना नहीं है, न ही उल्टे सीधे बयान देना है।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश का सम्मान करना चाहिए। डिप्टी सीएम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद भी सपा की सरकार आने वाली नहीं है। यह सपना उनको आता रहेगा, उनको भी सपना दिख रहा है।
कानपुर की घटना पर डिप्टी सीएम ने दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उच्च स्तरीय जांच टीम गठित किया है। कहा कि गरीब को छेड़ेंगे नहीं, भू - माफिया को छोड़ेंगे नहीं।
सपा के प्रतिनिधिमंडल को कानपुर में हिरासत में लिए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसे मामलों में भी जो राजनीति करे भगवान उसे सद् बुद्धि दे। इस दौरान सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह मौजूद रहे।