{"_id":"5f8c98a48ebc3e9b89790944","slug":"people-worshiped-maa-brahmcharini-on-second-day-of-navratra-pratapgarh-news-ald2893366168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के दूसरे दिन पूजीं गईं मां ब्रह्मचारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के दूसरे दिन पूजीं गईं मां ब्रह्मचारिणी
विज्ञापन
शरदीय नवरात्र के दुसरे दिन मां बेल्हा देवी का हुआ भव्य श्रृंगार।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन- पूजन को लेकर पौराणिक देवी धामों में भक्तों की कतार लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा व फल आदि अर्पित कर भक्तों ने पूरे विधि-विधान से मां का पूजन-अर्चन किया। पौराणिक देवीधामों में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन- पूजन का दौर चला। इससे भक्ति मय माहौल बना रहा।
शहर के बेल्हादेवी धाम में भोर में महाआरती के बाद दर्शन- पूजन का क्रम शुरू हुआ। नवरात्र के पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन सुबह भीड़ कम रहीं। सुबह 10 बजे के बाद मंदिर परिसर में भीड़ में इजाफा हुआ। मंदिर प्रशासन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बार-बार कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के समीप पहुंचकर अपील करते रहे। मंदिर परिसर में भीड़ एकत्र नहीं होने दिया जा रहा था। दोपहर बाद देवी का पट बंद हुआ। दोपहर तीन बजे के बाद फिर से दर्शन- पूजन शुरू हुआ। इधर रानीगंज तहसील क्षेत्र के मां बाराही देवी धाम में भी नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों की भीड़ कम रहीं।
हालांकि शाम को महाआरती के दौरान भीड़ बढ़ी, मगर मंदिर प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर ही महाआरती संपन्न कराई गई। मंदिर के महंत अरूण तिवारी ने बताया कि कोरोना काल में लोग सजग है। अधिकांश लोग मास्क के लगाकर ही दर्शन करने आ रहे है। जो मास्क नहीं लगाए रहते है, उन्हें मास्क लगाने को कहा जाता है। इसी तरह मां चंद्रिकन देवी धाम, संकट हरणी देवी धाम, चंडिका देवी धाम में भी भक्तों ने दर्शन- पूजन किया।
विज्ञापन
देवी पंडालों में रातभर भजन-कीर्तन
रानीगंज। क्षेत्र के रानीगंज बाजार, जामताली, बिजेमऊ, रामापुर सहित जगह-जगह सजे देवी पंडालों में सुबह-शाम महाआरती के बाद भजन- कीर्तन हो रहा है। स्थानीय कलाकार देवी मां को समर्पित भजन- कीर्तन की प्रस्तुति कर रहे है। इससे पूरा वातावरण देवीमय बना हुआ है।