फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   People will have to change the thinking : DM

लोगों को बदलनी होगी सोच: डीएम

Sat, 06 Dec 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
People will have to change the thinking : DM
पृथ्वीगंज (ब्यूरो)। डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा है कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को सोच बदलनी होगी। शुक्रवार को वह भगेसरा स्थित बृजराज कुंवरि बालिका इंटर मीडिएट कालेज पृथ्वीगंज में महिला उत्पीड़न पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर समाज के जागरूक लोगों ने इस दिशा में पहल नहीं की तो आने वाला समय भयावह हो सकता है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद सीएन सिंह के आयोजकत्व में हुए सेमिनार में अनुपमा फाउंडेशन लखनऊ और आस्कर फेम इंडिया नई दिल्ली ने प्रतिभाग कर स्थानीय लोगों से घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक अनंतदेव ने घरेलू हिंसा रोकने के लिए सामाजिक संगठनों और समाज के श्रेष्ठ लोगों से आगे आने की अपील की। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र ने जिले में प्रतिदिन घरेलू हिंसा की शिकायतें बढ़ने पर चिंता जाहिर की। कार्यक्रम में चलचित्र के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


 महिला उत्पीड़न पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने वाली बालिकाओं को अनुपमा फाउंडेशन ने पुरस्कृत किया। पूर्व सांसद सीएन सिंह ने डीएम, एसपी समेत अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अनुपमा फाउंडेशन की अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed