{"_id":"5989fec74f1c1b896c8b48ed","slug":"people-were-angry-of-irresponsible-behaviour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने चिलबिला स्टोर पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने चिलबिला स्टोर पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट से जूझ रहे कंधई क्षेत्र के फेनहा गांव के लोगों ने मंगलवार को चिलबिला स्ट्रोर पर ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। स्टोर इंचार्ज ने ट्रांसफार्मर न होने की बात कही तो ग्रामीण भड़क गए। करीब घंटेभर तक मचे बवाल से स्टोर में अफरातफरी मच गई। आननफानन में ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। तब जाकर वे शंात हुए। इससे स्टोर पर हड़कंप मचा रहा।
कंधई थाना क्षेत्र के फेनहा गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से पखवारे भर से अंधेरा छाया हुआ था। मंगलवार को ग्रामीण फुंके ट्रांसफार्मर के एवज में नया ट्रंासफार्मर लेने चिलबिला स्टोर पहुंचे और स्टोर इंचार्ज से नए ट्रांसफार्मर की मांग की। स्टोर पर तैनात कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर न होने की बात कहते हुए देने से इनकार कर दिया। इससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिए। इससे स्टोर में अफरातफरी मच गई। रोष देख स्टोर इंचार्ज ने किसी तरह ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर मामला शांत कराया। ऐसे में करीब घंटेभर तक स्टोर में हड़कंप मचा रहा।