फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   People rushed to investigate the corona investigation

कोरोना की जांच को पहुंची टीम तो भाग खड़े हुए लोग

Fri, 14 Aug 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
People rushed to investigate the corona investigation
People rushed to investigate the corona investigation
कोरोना से ज्यादा इसकी दहशत ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोगों में इस कदर कोरोना का खौफ है कि वह जांच कराने के लिए भी तैयार नहीं हैं। गुरुवार को सांगीपुर इलाके के एक गांव में कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों के बुलाने पर कोई पास आने के लिए तैयार नहीं था। पुरुष, महिलाएं और बच्चे गांव से दूर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद भी चंद लोग ही जांच कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

सांगीपुर के भगौरा गांव के एक व्यक्ति संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में चिकित्सक हैं। वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी दो बेटियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीनों को होम क्वारंटीन किया गया है। जब इसकी सूचना सीएमओ एके श्रीवास्तव को मिली तो उन्होंने गांव के लोगों की जांच कराने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भेज दी। स्वास्थ्यकर्मियों के पहुंचते ही लोग घरों से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के बुलाने पर लोग भागे जा रहे थे। परेशान होकर कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाना शुरू किया। इसके बाद भी लोग जांच कराने के लिए तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह दर्जनभर लोगों का सैंपल लिया जा सका।
छह दिन पहले भगाई गई किशोरी का नहीं लगा सुराग
छह दिन पहले बहलाकर भगाई गई किशोरी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। अब तक पुलिस किशोरी का पता नहीं लगा सकी। किशोरी का पिता रोजाना थाने के चक्कर लगा रहा है। सांगीपुर इलाके के एक गांव के व्यक्ति का आरोप है कि उसकी सत्रह वर्षीय बेटी को गैर बिरादरी का पड़ोसी युवक बहलाकर भगा ले गया। उसने सात अगस्त को घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस बिना केस को दर्ज किए आरोपी युवक के पिता को थाने उठा लाई। गुरुवार को छह दिन बीतने के बाद भी न तो किशोरी बरामद हो सकी है और न ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों बालिग हैं और कोर्ट मैरिज कर ली है। जल्द उनको लाया जाएगा।

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सांगीपुर। मैजिक से सामने से हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा पूरे बल्दू गांव निवासी आरिफ (25) पुत्र मुख्तार अहमद गुरुवार को बाइक से अठेहा की तरफ से सांगीपुर आ रहा था। शाम लगभग सवा चार बजे मुरैनी गांव के पास अचानक सामने से आ रही मैजिक से टकरा गया। इससे मौके पर ही आरिफ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed