फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   People reached the bank to deposit two thousand rupee notes

Pratapgarh News: दो हजार के नोट जमा करने बैंक पहुंचे लोग

Sat, 30 Sep 2023 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 30 Sep 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
People reached the bank to deposit two thousand rupee notes
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से दो हजार के नोट की छपाई बंद करने व इन्हें बाजार से 30 सितंबर तक वापस लेने के पूर्व में लिए गए निर्णय के बाद शनिवार को बैंकों और एटीएम में दो हजार रुपये का नोट जमा करने के लिए लोग पहुंचे। अधिकांश लोगों ने एटीएम के माध्यम से भी नोटों को जमा किया।
विज्ञापन

शनिवार को नोट जमा करने की अंतिम तिथि होने की वजह से लोग परेशान दिखे। ग्रामीण इलाकों में बैंक की शाखाओं में भी उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। नोट जमा करने वालों की भीड़ से कर्मचारी भी परेशान रहे। इसके लिए बैंकों में कई काउंटर बनाए गए थे। जिससे नोट जमा करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। 25 सितंबर तक दो-दो हजार के 150 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इनमें से 143 करोड़ रुपये आरबीआई को भेजे जा चुके हैं, जबकि सात लाख रुपये अभी चेस्ट में रखे हुए हैं। एलडीएम गोपाल झा ने बताया कि नोट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। सात अक्टूबर तक लोग बैंकों में दो हजार के नोट जमा कर सकेंगे। 30 सितंबर तक बैंकों में हुए नोटों का कलेक्शन दो अक्टूबर को किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed