{"_id":"5e38664c8ebc3e4b5b6f5830","slug":"people-of-kanshi-ram-colony-were-shocked-by-seeing-a-bill-of-one-and-a-half-to-two-lakh-rupees-pratapgarh-news-ald2674677181","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ से दो लाख रुपये का बिल देख चकराए कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ से दो लाख रुपये का बिल देख चकराए कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोग
विज्ञापन
electricity bill
डेढ़ से दो लाख रुपये तक का विद्युत बिल देख कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोग चकरा गए। जब से कॉलोनी एलाट हई तब से किसी ने बिल नहीं जमा किया। जिसके चलते विद्युत विभाग के अफसरों ने बिजली का कनेक्शन काट दिया। इससे अब लोग जहां अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, वहीं पानी के लिए भी तरस रहे हैं। लोग परेशान होकर विद्युत विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
जीआईसी के बगल कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले ज्यादातर लोगों ने कभी विद्युत बिल जमा नहीं किया। यहां तक कि ज्यादातर लोगों ने अपने घर में मीटर तक नहीं लगवाए। अब तक विभाग के अफसर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। बिजली विभाग की टीम बीते सप्ताह कांशीराम कॉलोनी पहुंची। लोगों को डेढ़ से दो लाख रुपये तक का बकाया बिल थमाना शुरू कर दिया।
बिल जमा करने के बाद बिजली प्रयोग करने की बात कही। सभी के कनेक्शन काट दिए। इससे कॉलोनी में रात में जहां अंधेरा पसरा रहता है वहीं बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि बकाया अधिक था। एक लाख से अधिक का बिल होने पर कनेक्शन काटने का आदेश है। छूट के बावजूद उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर रहे थे। इसलिए कनेक्शन काटा गया।