{"_id":"5da4c7748ebc3e93be6350f0","slug":"people-flocked-to-see-the-flocks-at-the-bali-slaughter-fair-pratapgarh-news-ald257530612","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालि वध मेले में झाकियां देखने को उमड़ा लोगों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालि वध मेले में झाकियां देखने को उमड़ा लोगों का हुजूम
विज्ञापन
मानिकपुर के बालि वध मेले में निकली झांकी में नृत्य करते कलाकार।
- फोटो : PRATAPGARH
बालि वध मेले के लिए मानिकपुर नगर में झांकियां निकाली गईं। झांकियों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सडक़ों पर पहुंचे। मां ज्वाला देवी में पूजन करने के झांकियों को निकाला गया। सबसे आगे राम दल और फिर उसके पीछे दर्जनों झाकियों का प्रदर्शन होते हुए निकला।
मानिकपुर के मिलेट्री ग्राउंड में कई वर्षों से बालि वध मेले का आयोजन होता है। सोमवार को मानिकपुर स्थित ज्वाला देवी मंदिर पर से पूजन के बाद झांकिया निकाली गईं। इसके पूर्व झांकियों की शुरुआत ज्वाला देवी मंदिर पर पूजा अर्चना से हुई। मेला प्रबंधक आकाश कसेरा व अध्यक्ष विमल पांडेय ने नारियल फोडक़र इसकी शुरुआत की।
इसके बाद झाकियां रोड पर आईं तो देखने वाले लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। झांकियां अलीगंज चौराहा, सभागंज, काछी पट्टी, बभनपुर, इंटर कालेज, जीआईसी होते हुए देर शाम मेला स्थल पर पहुंची। झांकियों का प्रदर्शन देखने को लेागों की भारी भीड़ मौजूद रही। मेले की व्यवस्था के लिए कई थानों की फोर्स भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
झांकियों के निकले के कारण रोड पर वाहनों की भी लमं्बी लाइन लग गई। उधर मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया। झांकियां मेला ग्राउंउ में पहुंची और उनका प्रदर्शन कराया। इस दौरान मंच से सभी झाकियों के प्रमुख को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रात में लाइटिंग का कम्प्टीशन हुआ।
इसमें भी सभी को सम्मानित करते प्रशस्ति पत्र दिया गया। रात में अखंड कीर्तन के होगा तो मंगलवार दिन में कुश्ती और शाम को बालिवध के साथ ही रात में नौटंकी का आयोजन होगा। इस दौरान कार्यक्रम में गया प्रसाद पांडेय, पूर्व चेयरमैन राम नरेश फौजी, राम प्रताप पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

मानिकपुर के बालि वध मेले में निकली राम लक्ष्मण की झांकी।- फोटो : PRATAPGARH

मानिकपुर के बालि वध मेले में निकली केवट द्वारा राम के पैर धुलने की झांकी।- फोटो : PRATAPGARH