फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people are not giving the electricity bill of crores

शहर में बिजली के सात करोड़ दबाकर बैठे हैं बकाएदार

Fri, 29 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
people are not giving the electricity bill of crores
शहर में बिजली के सात करोड़ दबाकर बैठे हैं बकाएदार
विज्ञापन

सहूलियत के बाद भी बिल जमा करने में नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
प्रतापगढ़। शहर में बिजली विभाग के करोड़ों दबाकर बैठे बकाएदार बिल जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। विभाग की मानें तो शहर में सात करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। सरचार्ज माफी के बाद अब तक महज 100 बकाएदारों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।
शहर मेें घरेलू, कामर्शियल मिलाकर कुल 25 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। घरेलू उपभोक्ता की संख्या अधिक है। इसमें एक, दो, तीन व चार किलोवाट के विद्युत उपभोक्ता है। घरेलू उपभोक्ताओं में भी बकाएदारों की संख्या कम नहीं है। लगभग 7 करोड़ से अधिक का बकाया बिल दबाकर बैठे हैं। इनकी संख्या लगभग ढाई हजार है। बिल जमा करने के लिए बकाएदार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इधर विभाग ने ऐसे बकाएदारों के लिए सहूलियत के तौर पर सरचार्ज माफी योजना की शुरुआत की। ताकि बकाएदारों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए पंजीकरण की तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है, मगर शहर में बकाएदार बिल जमा करने को आगे नहीं आ रहे हैं। अब तक महज 100 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले उपभोक्ता भी किस्त जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव ने बताया कि निधार्रित तिथि तक रजिस्ट्रेशन कराने पर बकाएदारों को छूट की सहूलियत मिलेगी। तिथि समाप्त होने के बाद फिर बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सरचार्ज माफी योजना की प्रक्रिया के साथ ही पुराने बकाएदारों पर भी विभाग की नजर है। गुरुवार को एसडीओ अजीत यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 44 लोगों की बत्ती गुल कर दी गई। छापेमारी से शहर में हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed