फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   people are not following the trafic rules

सड़क जागरूकता सप्ताह में ही उड़ रही नियमों की धज्जियां

Mon, 21 Oct 2019 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
people are not following the trafic rules
चौक क्षेत्र में बाइक पर पूरा परिवार लेकर जाता युवक। - फोटो : PRATAPGARH
सड़क जागरूकता सप्ताह में ही उड़ रहीं नियमों की धज्जियां
विज्ञापन

दोपहिया वाहन पर चार सवारी और बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के लोग धड़ल्ले से चला रहे कार
प्रतापगढ़। एक ओर जिले की सड़कों पर जहां सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यातायात के नियमों का न सिर्फ उल्लंघन किया जा रहा है, बल्कि दुर्घटना में जान भी जा रही है। दोपहिया वाहन सवार बिना हेलमेट , ट्रिपलिंग सवारी तो चारपहिया वाहन बिना सीट बेल्ट लगाए अभी भी चल रहे हैं।
जिले की यातायात व्यवस्था बदहाल है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में नियमों का उल्लंघन लोग अपनी शान मान रहे हैं। गलत दिशा से लोग वाहनों को दौड़ा रहे हैं। सोमवार से ही संभागीय परिवहन विभाग की ओर से प्रशासनिक अफसरों को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता अभियान की शुुरुआत की गई। इस अभियान के तहत नेत्र शिविर, जागरूकता अभियान चलाया जाना था। तमाम कवायद के बाद भी कोई वाहन स्वामी सरकारी और निजी नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में यातायात व्यवस्था को लेकर भी कोई पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे शहर में दिन भर लोग जाम की समस्या से हलाकान होते हैं। हालांकि उपचुनाव के चलते अभी यातायात व उप संभागीय परिवहन विभाग यातायात जागरूकता के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चल सका। हालांकि चौराहों पर बाइकों की चेकिंग के अलावा चार पहिया वाहनों को नहीं रोका जाता।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अनधिकृत रूप से चल रहे डग्गामार वाहनों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का दावा किया जा रहा है। एआरटीओ मनोज सिंह का कहना है कि अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 30 से अधिक वाहनों को सीज किया गया। हालांकि डग्गामार वाहनों व उपसंभागीय परिवहन की साठगांठ जगजाहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में सोमवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता अभियान प्रारंभ हुआ है। डग्गामार वाहनों के साथ ही नियम का पालन न करने वाले वाहनों की धरपकड़ हो रही है। यातायात पुलिस भी वाहनों की चेकिंग कर रही है। चूंकि उपचुनाव में व्यस्तता के चलते कुछ अड़चनें आईं हैं लेकिन चुनाव समाप्त होते ही फिर से यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी।
मनोज सिंह, एआरटीओ, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed