{"_id":"66a54ebe538859509a0680c4","slug":"peepal-mahua-trees-fell-on-farmer-death-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-121580-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किसान पर गिरे पीपल-महुआ के पेड़, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किसान पर गिरे पीपल-महुआ के पेड़, मौत
विज्ञापन
धान की रोपाई करने के बाद पेड़ की छांव में पहुंचे किसान पर पीपल और महुआ के पेड़ गिर गए। शोर सुनकर पहुंचे पहुंचे ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे के बाद कटर से पेड़ को काटकर किसान को बाहर निकाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनन्कार किया है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर निवासी मो. शरीफ (40) शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तेज धूप के कारण खेत के बगल पीपल के पेड़ के नीचे छांव में चला गया। पीपल और महुआ का पेड़ आपस में सटा हुए थे। छांव में पहुंचते ही दोनों पेड़ एक साथ उस पर गिर पड़े। आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे और डाल काटकर हटाने लगे। कुछ ही देर में लोग कटर भी ले आए। ग्रामीणों ने जेसीबी भी बुला ली। करीब तीन घंटे के बाद पेड़ हटाकर किसान को बाहर निकाला गया। परिजन उसे रानीगंज ट्रामा सेंटर ले आए। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर रोते बिलखते घर आ गए। थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।