{"_id":"5e73ca7d8ebc3e767940d172","slug":"pd-came-to-investigate-irregularities-in-the-work-done-in-the-village-pratapgarh-news-ald271427876","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में हुए कार्यों में अनियमितता को लेकर जांच करने पहुंचे पीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में हुए कार्यों में अनियमितता को लेकर जांच करने पहुंचे पीडी
विज्ञापन
बाबागंज के लरू गांव में जांच के लिए पहुंचे परियोजना निदेशक।
- फोटो : PRATAPGARH
गांव में कराए कार्यों में अनियमितता को लेकर पीडी जांच करने के लिए पहुंचे। हालांकि देर होने के कारण वह अगले दिन जांच टालकर चले गए। इन्हीं कार्यों की जांच करने के लिए बुधवार को एआर कोआपरेटिव भी पहुंचे थे।
बाबागंज ब्लाक के लरु ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में हुई धांधली की परतें खुलती जा रही हैं। लगातार गांव में हुई धांधली की शिकायतें हो रही हैं और जांच में उसे सही भी पाया जा रहा है। गांव के ही मुलायम यादव ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर गांव में बगैर खड़ंजा लगाए ही भुगतान लेने की शिकायत की थी।
खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए लरु गांव में बुधवार को एडिओ कापरेटिव रोहित वर्मा को भेजा। जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि रामजीवन के घर से रमेश यादव के घर तक लखीपुर नदी तीर में बगैर खड़ंजा लगाए ही भुगतान करा लिया गया है।
विज्ञापन
जांच के जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई उसके अलावा छोट्टन के घर से खेतई के घर तक खड़ंजा निर्माण मात्र 25 मीटर किया गया है जबकि भुगतान 200 मीटर का हुआ है।
इसके साथ ही पक्की सड़क से श्रीनाथ के कुंआ तक निर्माण किया गया है। बाद में उसी खड़ंजा को पक्की सड़क से विकरामपुर तक दिखाकर दोबारा भुगतान लिया गया है। एडिओ कोऑपरेटिव ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण में शिकायत सही पाई गई है।
ग्राम विकास अधिकारी से इन कार्यों की फाइल मांगी गई है। फाइल देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को इसी गांव में इसी कार्य के जांच के लिए पीडी भी पहुंच गए। उन्होंने दो कार्यों को देखा लेकिन शाम हो जाने के कारण वह जांच केा अगले दिन के टालकर चले गए।