{"_id":"649695edb2b837c9180a5045","slug":"pcs-officer-wife-recovers-six-lakhs-every-day-sweeper-husband-handed-over-hundred-page-diary-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला SDM पर सफाईकर्मी पति का नया सनसनीखेज खुलासा, कहा-पत्नी रोजाना करती है छह लाख की वसूली, डायरी में राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला SDM पर सफाईकर्मी पति का नया सनसनीखेज खुलासा, कहा-पत्नी रोजाना करती है छह लाख की वसूली, डायरी में राज
Sat, 24 Jun 2023 02:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:43 PM IST
सार
बरेली में तैनात पीसीएस अफसर के खिलाफ सफाईकर्मी पति ने मोर्चा खोल रखा है। अफसर पत्नी की डायरी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। आरोप है कि पीसीएस अफसर पत्नी हर दिन छह लाख की वसूली करती है। सफाईकर्मी पति ने सौ पन्नों वाली डायरी सौंप दी है।
विज्ञापन
महिला SDM की बढ़ीं मुश्किलें!
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में तैनात पीसीएस अफसर पत्नी और सफाईकर्मी पति के बीच छिड़ी रार अब तेज होती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पीसीएस अफसर की वसूली वाली सौ पेज की डायरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह डायरी महिला पीसीएस अफसर के पति ने ही वायरल की है।
पति की ओर से वायरल की गई अफसर पत्नी की वसूली की डायरी को लेकर अफसर भी हैरान हैं। जिले के विहार ब्लॉक के गोगहर में तैनात सफाईकर्मी आलोक का दावा है कि डायरी में उसकी बीवी के हर दिन की वसूली का लेखा-जोखा है।
वह जितनी वसूली करती हैं, उसका हर रोज डायरी में विवरण दर्ज किया जाता है। डायरी में दर्ज हिसाब-किताब के आधार पर पति का दावा है कि उसकी अफसर पत्नी ने हर माह छह लाख रुपये अवैध तरीके से कमाए हैं।
विज्ञापन
फिलहाल आलोक के दावे में कितनी हकीकत है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। वैसे सफाईकर्मी आलोक ने होमगार्ड मुख्यालय पर यह शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शिकायत पर डीजी होमगार्ड वीके मौर्य ने प्रयागराज के डिप्टी कमांडेंट जनरल संतोष कुमार को जांच सौंपी है।

उन्होंने पति का बयान दर्ज कर लिया है। जल्द ही बरेली में तैनात महिला अफसर से पूछताछ होगी। फिलहाल अफसर पत्नी ने पहले ही अपने पति पर मोबाइल हैक करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसकी जांच एडीपीआरओ को सौंपी गई है।
अभी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। इससे पहले महिला पीसीएस अफसर प्रयागराज जिले में तैनात रही हैं। वह लंबे समय तक यहां एसडीएम के पद पर दायित्व का निर्वहन कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि अगर गहराई से जांच की गई तो पति की ओर से वायरल की गई वसूली वाली डायरी महिला अफसर की मुसीबत बढ़ा सकती है।