{"_id":"5da0d2c98ebc3e93d0285dac","slug":"pcs-2017-dsp-becomes-son-of-soldier-pratapgarh-news-ald2572540179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-2017: सिपाही का बेटा बना डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-2017: सिपाही का बेटा बना डीएसपी
विज्ञापन
पीसीएस चयनित मुकेश वर्मा।
- फोटो : PRATAPGARH
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2017 की परीक्षा में बेल्हा के चार और मेधावियों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। शहर की गुंजन सिंह, अमित सिंह, सांगीपुर के मुकेश व मांधाता के रजनीश को भी सफलता मिली है।
पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी अनिल सिंह के बेटे अमित सिंह डीएसपी बन गए हैं। इस तरह पीसीएस में जिले के कुल 10 होनहारों ने बाजी मारी है। उनकी सफलता से परिजन जहां गदगद हैं तो वहीं गांवों में जश्र का माहौल है।
शहर के मीराभवन की गुंजन सिंह पुत्री सतीश सिंह को यूपी पीसीएस परीक्षा 2017 में 27वां स्थान मिला है। गुंजन का चयन डीएसपी के पद पर हुआ है। इसके पूर्व गुंजन सिंह सहायक अध्यापक के रूप में प्राथमिक विद्यालय, बेलखरी में तैनात थीं। गुंजन की सफलता से परिवार में जश्र का माहौल है।
विज्ञापन
सभासद शीला सिंह ने गुंजन को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। शहर के पुलिस लाइन मेें तैनात मुख्य आरक्षी अनिल सिंह के पुत्र अमित सिंह ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 12 स्थान प्राप्त किया है। इनका चयन डीएसपी के पद पर हुआ है।
अमित की सफलता से पूरे परिवार में जश्र का माहौल है। मानधाता के सराय देवराय निवासी रजनीश प्रताप सिंह ने भी पीसीएस की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। उन्हें असिस्टेंट कमिश्रर का पद मिला है। रजनीश की सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर है। सांगीपुर क्षेत्र के पूरे बक्सी राजमतीपुर गांव निवासी शिवराम वर्मा के बेटे मुकेश वर्मा वर्तमान में रायबरेली जनपद के अमांवा ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं।
गुरुवार को पीसीएस के परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल की। मुकेश की सफलता पर परिजनों में खुशी है। मुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। कहा कि उन्होंने लगातार उन्हें कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। मुकेश की सफलता पर परिजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

पीसीएस चयनित गुंजन सिंह को मिठाई खिलाते परिजन व सभासद।- फोटो : PRATAPGARH

पीसीएस चयनित रजनीश प्रताप सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

पीसीएस चयनित अमित सिंह।- फोटो : PRATAPGARH