{"_id":"5f889fc48ebc3e9bf00e0b41","slug":"patti-s-public-got-gift-of-101-projects-pratapgarh-news-ald2890672191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी की जनता को मिली 101 परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टी की जनता को मिली 101 परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
आसपुर देवसरा ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 101 परियोजनाओं की सौगात लोकार्पण व शिलान्यास के जरिए दी। करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों से पट्टी की जनता को लाभ मिलेगा।
आसपुर देवसरा विकासखंड के सभागार में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान , महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा एवं कन्वर्जेंस विभाग से विकासखंड आसपुर देवसरा मे 5 आंगनबाड़ी केंद्र , 36 पंचायत भवन, 11 सामुदायिक शौचालय की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि जिले का विकास समग्र विकास जारी रहेगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में प्रदेश विकास के नए आयाम की ओर अग्रसर है। प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। प्रदेश का आम जनमानस अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने 15 लोगों को नवनिर्मित आवास की चाभी भी दी। कार्यक्रम में सीडीओ अश्वनी कुमार पांडेय , बीडीओ ओम प्रकाश मिश्र , अशोक कुमार पंचायत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा आसपुर देवसरा ने किया ।
विज्ञापन
इस दौरान मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, कैलाश तिवारी, सुरेश चौरसिया जियालाल रजक , अंशु सिंह, दिनेश पांडे ,भरत तिवारी, जगदंबा, रामप्यारे, राजेश तिवारी, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।