फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   patti news

उड़ैयाडीह में मूलभूत सुविधाएं नदारद

Tue, 07 Apr 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
उड़ैयाडीह इलाके के आए युवाओं ने तहसील दिवस पर एसडीएम का घेराव किया। यह युवा बाजार में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर अपना रोष जाहिर कर रहे थे। इस दौरान दस सुत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी तहसील प्रशासन को सौंपा गया। एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


उड़ैयाडीह निवासी मोहम्मद अलीम की अगुवाई में सैकड़ों युवा हाथ में बैनर व तख्तियां लिए हुए नगर में जुलूस निकाला तथा नारेबाजी की। इस दौरान यह लोग सीधे तहसील दिवस में प्रवेश कर गए और वहां प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव किया। इन लोगों का कथन था कि बाजार में पोल लगे है लेकिन आपूर्ति नहीं है न ही पेयजल की कोई टंकी ही बनवाई गई। इसके अलावा बाजार में एटीएम, चिकित्सालय, सोलरलाइट, व जर्जर सड़क तथा शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं पर अपना विरोध जाहिर किया। इन लोगों के विरोध पर तहसील दिवस दस मिनट के रोक दिया गया तथा इनकी समस्याओं को सुनने के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित इनका ज्ञापन एसडीएम रामशंकर ने लिया। इस मौके पर महफूज, सादिक, सलमान, राहुल, बलविंदर, वाहिद, मोहम्मद नसीम, असलम सहित तमाम युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed