फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   patti mandi

पट्टी मंडी की जमीन का मिला मुआवजा

Mon, 13 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
patti mandi
पट्टी में बनने वाली मंडी में अपनी जमीन देने वाले 55 किसानों को करीब 11 करोड़ दिए गए। सोमवार को विधायक और जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में संबंधित किसानों को इसके चेक वितरित किए। इस मौके पर सपा विधायक राम सिंह ने कहाकि पट्टी इलाके के किसानों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। इसका निर्माण कार्य अप्रैल माह में ही शुरू होगा। प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव इसकी आधारशिला रखेंगे। आठ माह के भीतर ही मंडी का निर्माण कर उसे चालू करने की योजना शासन की है।
विज्ञापन


 जिससे जल्द से जल्द किसानों को इसका लाभ मिलने लगे। बेमौसम बारिश से किसानों के नुकसान पर उन्होंने शासन से अतिरिक्त रकम मंगाकर लोगों को राहत देने का भी आश्वासन दिया। इसी क्रम में डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ है। इलाके के किसानों के हित के लिए मंडी की स्थापना की गई है। इसके अलावा मानसून से किसानों के फसलों के क्षति की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है और पट्टी के लिए 13 करोड़ की राशि किसानों की मदद के लिए मांगी गई है।
विज्ञापन


प्रशासनिक सर्वे में यदि किसी किसान को लगता है कि उसके फसलों की क्षति का आंकलन सही ढंग से नहीं किया गया है या फिर किसी प्रकार की रकम तहसील प्रशासन के लोग या बिचौलियों द्वारा मांगी जाती है तो वे उसकी शिकायत सीधे उनसे आकर करें। इस दौरान सभी किसानों को बुलाकर उनके चेक सौंपे गए। इस मौके पर एसडीएम राम शंकर, तहसीलदार सौरभ शुक्ल, एआईजी स्टांप शिवकुमार त्रिपाठी, प्रमोद पटेल, असगर अंसारी, दीपक पटेल, राजेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed