फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Patti Kotwal will investigate the ruckus in Aspur Devsara block pramukh election

पट्टी कोतवाल करेंगे आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुए बवाल की जांच

Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Patti Kotwal will investigate the ruckus in Aspur Devsara block pramukh election
आसपुर देवसरा प्रमुख पद के चुनाव में सपाइयों द्वारा किए गए बवाल की जांच पट्टी कोतवाल गणेश प्रसाद सिंह को सौंपी गई है। अब तक इस मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना में नामजद अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

कोतवाल पट्टी गणेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। वीडियो फुटेज व आसपास के लोगों से घटना के अन्य तथ्यों की जानकारी ली जा रही है। घटना से जुड़े तमाम तथ्यों को संकलित किया गया है। कुछ ऐसी चीजें प्रकाश में आ रही हैं, जिनसे घटना की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

अभी तक इस प्रकरण में कई लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। पुलिस संदिग्ध लोगों पर भी नजर बनाए हुए है। घटना में 161 नामजद तथा ढाई सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सपा के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव, जिला महासचिव, प्रमोद मौर्या को भी नामजद आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed