{"_id":"614cc64d8ebc3e01c2577d8c","slug":"patients-with-increasing-dengue-symptoms-health-department-s-ongoing-rescue-campaign-on-paper-pratapgarh-news-ald3165344148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहे डेंगू लक्षण वाले मरीज, कागजों में स्वास्थ्य विभाग का चल रहा बचाव का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहे डेंगू लक्षण वाले मरीज, कागजों में स्वास्थ्य विभाग का चल रहा बचाव का अभियान
विज्ञापन
dengu
जिले में लगातार डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मगर स्वास्थ्य विभाग कागजों में ही बचाव अभियान छेड़ रखा है। अब तक एक युवक की मौत हो चुकी है और दस लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग का सर्वे भले ही पूरा हो गया है मगर अभी अभी अस्पतालों में डेंगू लक्षण वाले मरीजों की भरमार है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक डेंगू के दस केस आ चुके हैं। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हालांकि ये सभी मरीज ठीक हो चुके हैं लेकिन बारिश के बाद जिस तरह डेंगू के केस बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि संदिग्ध मरीजों की निजी अस्पतालों में लाइनें लगी हैं। जिनकी बुखार में प्लेटलेट्स घट रही हैं। डेंगू के नए केसों में शहर की महिला भी शामिल है।
जबकि पिछले कई माह से स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर में घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच कर रही हैं। एक टीम में सात सदस्य हैं। लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान कागजों में ही चलता नजर आ रहा है। सर्वे के बाद मिलने वाली रिपोर्ट बताने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे इलाकों में नहीं पहुंची। जहां बुखार के मरीज हर घर में मिल रहे हैं।सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि डेंगू से लोगों को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।