प्रतापगढ़ : मेडिकल कॉलेज में मरीजों को नहीं मिल पा रहा स्ट्रेचर, गोद में उठाकर तीमारदार पहुंचा रहे वार्ड में
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिल पा रहा है। परेशान तीमारदार मरीजों को गोद में उठाकर उन्हें वार्ड तक लेकर जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज कर्मी मदद के लिए अपना हाथ तक आगे नहीं बढ़ा रहे हैं।
विस्तार
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिल पा रहा है। परेशान तीमारदार मरीजों को गोद में उठाकर उन्हें वार्ड तक लेकर जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज कर्मी मदद के लिए अपना हाथ तक आगे नहीं बढ़ा रहे हैं।
रानीगंज के सराय जमुनी निवासी यशोदा की बीमार थीं। परिजन इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती होने के लिए मेडिकल वार्ड भेज दिया। यशोदा का बेटा अपनी मां को गोद में उठाकर किसी तरह मेडिकल कॉलेज तक लेकर गया। दूर खड़े होकर लोग देखते रहे। मगर मदद के लिए किसी ने अपना हाथ आगे नहीं बढ़ाया।
इसी तरह एक गंभीर रोगी को ई-रिक्शा से परिजन इमरजेंसी के सामने लेकर पहुंच गए। काफी देर तक परिजन स्ट्रेचर की खोज करते रहे। मगर स्ट्रेचर नहीं मिला। इससे परेशान परिजन किसी तरह मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी में लेकर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही की ओर किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
सीएमएस डॉ. सुरेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में इस तरह का मामला नहीं है। सोमवार के दिन ओपीडी में भीड़ अधिक होती है। ओपीडी में आने वाले गंभीर मरीज के लिए तीमारदार स्ट्रेचर लेकर चले जाते हैं। इससे दिक्कतें आ रही है।