फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Patients and attendants stood in queue for hours waiting for the server.

Pratapgarh News: सर्वर के फेर में घंटों कतार में लगे रहे मरीज और तीमारदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Patients and attendants stood in queue for hours waiting for the server.
मेडिकल कॉलेज में आए मरीज और तीमारदारों को ऑनलाइन पंजीयन के लिए घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। सर्वर धीमा होने के कारण कर्मियों को पंजीयन में समस्या आ रही है। वहीं भीषण गर्मी में जिले के दूरदराज से आए लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। कर्मियों को भी सर्वर धीमा होने के कारण पंजीयन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

भुवालपुर किला निवासी राहुल शर्मा सुबह 10 बजे अपनी मां को लेकर मेडिकल कॉलेज आए थे। यहां एक घंटे कतार में लगने के बाद भी उनका पंजीयन नहीं हो सका। राहुल ने बताया कि गर्मी से पहले ही हाल बेहाल है। एक घंटे से कतार में लगे हैं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। जब तक पंजीयन नहीं होगा मां का इलाज नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ सिटी निवासी सुमन ने बताया कि सर्वर की वजह से बीच-बीच में पंजीयन नहीं हो रहा है। इस कारण लाइन भी कम नहीं हो रही है। डेढ़ घंटे से कतार हूं। बच्चे को बुखार है पर बिना पर्ची के इलाज नहीं होगा। दांदूपुर निवासी सागर ने बताया कि मरीज को इलाज तभी मिलेगा, जब पंजीयन होगा। करीब दो घंटे हो गए लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। सांगीपुर के सतीश ने बताया कि तेज बुखार से पीड़ित हूं। 11 बजे से कतार में लगा हूं। कर्मचारियों ने बताया कि सर्वर धीमा है इसीलिए पर्ची नहीं बन पा रही है। सीएमएम सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में भारी भीड़
गर्मी के कारण सोमवार को ओपीडी के कक्ष संख्या पांच, आठ और दस में मरीजों की लंबी कतार लगी। पुरुष चिकित्सालय में लोग अपनी बारी के इंतजार में फर्श पर बैठे रहे। पहले चिकित्सक को दिखाने की जद्दोजहद में लोग एक दूसरे से धक्कामुक्की करते दिखे। चिकित्सक भी बीच-बीच में मरीज व तीमारदार को समझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed