फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   junction will get two escalator

जंक्शन पर लगाए जाएंगे दो एस्केलेटर

Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्रियों को एक नंबर प्लेटफार्म से दो और तीन नंबर प्लेट फार्म पर जाने के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। रेल विभाग जंक्शन के एक और दो नंबर प्लेटफार्म पर एस्केलेटर लगाने जा रहा है। स्वचालित सीढ़ियों के बनने के बाद एक ओर जहां यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, वहीं ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले मरीजों को भी आराम होगा।
विज्ञापन

लखनऊ और दिल्ली की तरह प्रतापगढ़ में भी आने वाले दिनों में यात्रियों को सीढ़ियां नहीं चढ़नी होंगी। रेल विभाग अब रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी बनाने जा रहा है। इससे बुजुर्गों और यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी। स्टेशन को मॉडल बनाने के लिए रेल प्रशासन ने पहली बार इतनी बड़ी पहल की है। सीढ़ी ऐसी होगी कि जो 24 घंटे चलती रहेगी। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि स्वचालित सीढ़ी के साथ ही उसके बगल फुटओवर ब्रिज भी बनेगा। यात्री फुटओवर ब्रिज से भी प्लेटफार्म पर आ-जा सकेंगे। प्लेटफार्म एक से दो और तीन के साथ पूर्वी सहोदरपुर जाने के लिए फुटओवरब्रिज बना था। सौ साल से अधिक पुराना होने के कारण वह जर्जर हो गया था। फुटओवरब्रिज के सहारे प्लेटफार्म पर जाने वाले यात्री डरे और सहमे रहते थे। इसके चलते गुरुवार को अंग्रेजों के जमाने में बने फुटओवरब्रिज को रेलवे के अफसरों ने तोड़वा दिया। 
विज्ञापन

डीआरएम के आने की खबर पर मची रही खलबलीः प्रतापगढ़। डीआरएम के आने की खबर पर रेल अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मची रही। मैसेज मिलते ही तत्काल रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई के साथ ही चूना का छिड़काव करवा दिया गया। हलांकि डीआरएम प्रतापगढ़ नहीं आए। सुलतानपुर के रास्ते से बनारस निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की लेटलतीफी ने यात्रियों को किया परेशानः प्रतापगढ़। हरिद्वार से चलकर इलाहाबाद को जाने वाली हरिदद्वार एक्सप्रेस गुरुवार को 9 घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। आनंद विहार से चलकर बनारस को जाने वाली ट्रेन जहां सात घंटे लेट रही वहीं बनारस से लखनऊ को जाने वाली वन वीपीएल पैसेंजर तीन घंटे लेट रही। जोधपुर से चलकर वाराणसी को जाने वाली ट्रेन साढ़े छह घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। इससे यात्री काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed