फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Passengers upset due to closure of Jail Road railway gate

जेल रोड रेलवे फाटक बंद होने से परेशान हुए राहगीर

Tue, 27 Sep 2022 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

जंक्शन- चिलबिला रेल मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग 82बी जेल रोड पर मंगलवार को रेल लाइन बदलने से दस घंटे वाहनों का संचालन ठप रहा। चीफ पीडब्लूआई अजय आनंद ने बताया कि कार्य पूरा करने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे तक ब्लॉक लिया गया था। पीडब्ल्यूआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस मुस्तैद रही।

विज्ञापन
Passengers upset due to closure of Jail Road railway gate
जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक बदले जाने के लिए बंद किया गया मार्ग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

जंक्शन- चिलबिला रेल मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग 82बी जेल रोड पर मंगलवार को रेल लाइन बदलने से दस घंटे वाहनों का संचालन ठप रहा। जिससे चौक- दिलीपपुर से लेकर चलाकपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। गेट बंद होने से राहगीरों को कई किमी का चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ रेलवे यार्ड की रिमॉडलिंग और डबलिंग का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। मंगलवार को 82बी लेवल क्रासिंग जेल रोड की पटरी और स्लीपर बदलने का काम हुआ। चीफ पीडब्लूआई अजय आनंद ने बताया कि कार्य पूरा करने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से शाम छह बजे तक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान सड़क मार्ग को बंद रखा गया था।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। लोग पटखौली से होकर गुजरते रहे। पीडब्ल्यूआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed