{"_id":"678fe8411e77d86f61073d98","slug":"passenger-slips-injured-while-alighting-from-moving-train-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-132614-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यात्री फिसला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यात्री फिसला, घायल
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन के नया माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार को चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री का पैर फिसल गया। जिससे वह पटरी पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों ने घायल को ईरिक्शा से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रयागराज से अयोध्या कैंट जा रही मेला स्पेशल ट्रेन मंगलवार दोपहर एक बजे मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पहुंची। जंक्शन पर मेला स्पेशल ट्रेन के पहुंचने से पहले ही नया माल गोदाम क्रॉसिंग के समीप सांगीपुर थाना क्षेत्र के सराय दलपत निवासी कालूराम का उतरने के
प्रयास में पैर फिसल गया। जिस कारण वह पटरी पर गिर गए। सूचना मिलते ही आरपीएफ के एसआई मनजीत डबास व जीआरपी पुलिस कर्मी पहुंचे। घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। गनीमत रही कि कालूराम चलती ट्रेन के नीचे नहीं आए। वर्ना हादसा और खतरनाक हो सकता था।