फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pass out 199 recruit became soldier

पास आउट 199 रिक्रूट बने सिपाही

Fri, 31 Jul 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pass out 199 recruit became soldier
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड में प्रथम आये आरक्षी को पुरस्कृत करते आईजी कवीन्द्र प्रताप ? - फोटो : PRATAPGARH
पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे 199 रिक्रूट सिपाही बन गए। गुरुवार को सिपाहियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। आईजी ने परेड की सलामी ली और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में गुरुवार को सिपाहियों केे दीक्षांत परेड समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में रहते हुए ट्रेनिंग लेकर सिपाही बने 199 रिक्रूट को शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार, सीओ सिटी अभय पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
खेत की निराई के दौरान युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती मंगलवार को खेत में निराई करने गई थी। जहां उसके साथ अंतू थाना क्षेत्र का युवक ने उसे झाड़ियों में घसीटकर ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही आरोपी युवक को जेल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर जेठवारा पुलिस ने भी दुष्कर्म के आरोपी अजय कुमार सरोज निवासी सोनपुर को दबोचकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोरी की मौत
सर्पदंश से किशोरी की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। अंतू थाना क्षेत्र के नेवादा गौराडांड निवासी राजापाल यादव की छोटी बेटी वंदना हाईस्कूल की छात्रा थी। बुधवार को वह घर में सो रही थी। रात करीब 11 बजे वंदना के कान में सांप ने डस लिया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उसके अचेत होने पर परिजन बाबूगंज स्थित एक बंगाली डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसने जवाब दे दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय वंदना की मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए।
जमीन के विवाद में भाइयों में चले लाठी-डंडे
जमीन के विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों भाइयों का शांतिभंग में चालान कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा निवासी सुरेश बहादुर, रमेश बहादुर व महेश सगे भाई हैं। उनके बीच जमीन को लेकर विवाद है। गुरुवार को जमीन के बंटवारे को लेकर तीनों भाई मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को पकड़कर थाने ले गई।
किशोरी से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
शौच के लिए निकली किशोरी से गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर भीखपुर की रहने वाली एक किशोरी बुधवार की देर शाम शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। रास्ते में उसे मनचले ने दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े। यह देख आरोपी भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पेड़ से गिरे अधेड़ की हालत गंभीर
आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर अधेड़ घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के खूझी कला निवासी रामसहाय (50) गुरुवार को आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। अचानक डाल टूटने पर वह गिर पड़ा। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे।

युवक की हत्या की आशंका, तहरीर सौंपी
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने कोहड़ौर थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। कंधई थाना क्षेत्र के करमाही निवासी रघुराज उर्फ बालक सिंह अपने साथी विश्वजीत सिंह निवासी पयागपुर के साथ 25 जुलाई को घर से निकला था। रात में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर के करीब रघुराज की दुर्घटना में मौत होने की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी थी। गुरुवार को कोहड़ौर पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की। मृतक के भाई पंकज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आशंका जताई कि उसके भाई को साजिश के तहत मार डाला गया। जिसकी जानकारी विश्वजीत को थी।

पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड के दौरान शपथ लेते ट्रेनिंग पूरी करने वाले आरक्षी।

पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड के दौरान शपथ लेते ट्रेनिंग पूरी करने वाले आरक्षी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed