फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   parking praoblem in city

वाहन स्टैंड बने तो बदल सकती है शहर की सूरत

Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
parking praoblem in city
pratapgarh
शहर की पहचान अब दिनभर जाम व अतिक्रमण  बन रहा है। शहर की सूरत बदलने के लिए जिला प्रशासन को वाहन स्टैंड के लिए ठोस कदम उठाना होगा। जिला अस्पताल, जीआईसी व जीजीआईसी के पास वाहन स्टैंड बने तो चोरी की घटनाओं के साथ ही लोगों को हर दिन लगने वाले जाम से भी निजात मिल सकती है। शहर में अवकाश के दिन भी लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है। दुकानदार से लेकर राहगीर व खरीदारी करने वाले लोगों के साथ ही मरीजों को भी जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है। अस्पताल पहुुंचने के पहले मरीज को लेकर फर्राटा भरने वाली एंबुलेंस को भी जाम में पिसना पड़ता है। कभी-कभी दर्द से तड़प रहा मरीज इलाज के अभाव में अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ देता है। इसके पीछे सड़कों पर अतिक्रमण व वाहनों का खड़ा होना प्रमुख कारण पुलिस से लेकर जिला प्रशासन के अफसर मानते हैं।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि इस समस्या का हल एकमात्र वाहन स्टैंड है। जिला अस्पताल, जीआईसी व जीजीआईसी के पास वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान है। यदि इन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए और दुकानदार से लेकर दूसरे लोगों पर नियम लागू करते हुए नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया जाए। जिससे लोग अपना वाहन स्टैंड में खड़ा करने लगेंगे। दुकानदार भी अपने सामान को दुकान के भीतर रखेंगे। इससे जाम की समस्या का काफी हद तक निस्तारण हो सकेगा। वाहन स्टैंड बनने से चोरी की घटनाएं भी रुकेंगी और लोगों की समस्या भी दूर हो जाएगी। मौजूदा समय में सबसे बुरा हाल चौक से लेकर कचहरी व कचहरी से लेकर भंगवाचुंगी, पंजाबी मार्केट, फल मंडी, सब्जी मंडी में है। जिला व महिला अस्पताल भी चौक- कचहरी मार्ग पर ही स्थित है। एंबुलेंस से आने वाले मरीज भी जाम के झाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed