फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Parakh and Pahuch portal will show career path, information will be available on subjects taught in colleges

UPMSP : परख और पहुंच पोर्टल दिखाएंगे कॅरिअर की राह, कॉलेजों में पढ़ाए जाने वाले विषयों की मिलेगी जानकारी

Sat, 06 May 2023 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 03:32 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा में सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं के लिए दो नए पोर्टल लांच किया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग को अपग्रेड किया जा रहा है। विभाग की मंशा है कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ कॅरिअर की राह आसान की जाय, जिससे छात्र-छात्राओं की राह आसान की जा सकें।

विज्ञापन
Parakh and Pahuch portal will show career path, information will be available on subjects taught in colleges
यूपी बोर्ड मुख्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए दो नए पोर्टल लांच किया है। परख पोर्टल के जरिए छात्र-छात्राओं को कॅरिअर और पहुंच पोर्टल के माध्यम से आसपास के कॉलेजों में पढ़ाए जाने वाले विषयों और अन्य जानकारी का विकल्प मिल सकेगा। इससे छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

 

माध्यमिक शिक्षा में सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं के लिए दो नए पोर्टल लांच किया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग को अपग्रेड किया जा रहा है। विभाग की मंशा है कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ कॅरिअर की राह आसान की जाय, जिससे छात्र-छात्राओं की राह आसान की जा सकें। जिससे वह पढ़ाई के साथ-साथ स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकें। छुट्टी के दिनों में छात्र-छात्राएं घर बैठे परख पोर्टल के माध्यम से कॅरिअर का विकल्प तलाश सकते हैं। खासतौर पर विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा में जोड़ने में यह पोर्टल मद्दगार साबित होगा।

विज्ञापन

 

यह विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा जोड़ेगा। इसके अलावा उस विषयों का भी वह चयन कर सकेंगे, जो उनके लिए रुचिकर है और वह कॉलेज में नहीं पढ़ाया जाता है। मगर आसपास के कॉलेजों में उपलब्ध है। पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं यह भी पता कर सकेंगे कि किस वर्ग में भविष्य में रोजगार की क्या संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दो नए पोर्टल विकसित किया है, जो 19 मई से प्रारंभ किए जा रहे हैं। गर्मी की छुट्टी में छात्र-छात्राएं घर बैठकर इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। - डॉ. ओपी राय , जिला विद्यालय निरीक्षक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed