फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Para-military forces deployed to protect EVMs

पीठासीन अधिकारी ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 23 Oct 2019 12:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Para-military forces deployed to protect EVMs
महुली मंडी में स्ट्रांग रूम परिसर के प्रवेश द्वार पर लगा मेटल डिटेक्टर गेट। - फोटो : PRATAPGARH
सदर विधानसभा उपचुनाव के बाद महुली में ईवीएम की सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया है। मुख्य गेट से लेकर चार स्थानों पर चेकिंग के बाद ही लोग ईवीएम स्ट्रांग रूम तक पहुंच सकेंगे। दो शिफ्टों में थानेदारों की ड्यूटी भी लगाई गई है। परिसर में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सदर विधानसभा की मतगणना 24 अक्तूबर को होगी। महुली मंडी में ईवीएम को स्ट्रांग रूप में रखा गया है। अर्द्धसैनिक बलों के जवान स्ट्रांग रूम के बाहर व गेट पर लगाए गए हैं। चार चक्र सुरक्षा घेरे में ईवीएम को रखा गया है।
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बल के जवानों की मदद के लिए मानिकपुर, फतनपुर, मानधाता थानाध्यक्ष व नगर कोतवाल को सुरक्षा के लिए 12-12 घंटें निगरानी के लिए लगाए गए हैं। किसी को स्ट्रांग रूम की ओर जाना है तो चार स्थानों पर तलाशी के साथ ही प्रवेश पास दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर व मतगणना स्थल पर बीस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे कंट्रोल रूम में बैठकर लोग प्रभारी अधिकारी नजर रख रहे हैं। चुनाव आयोग वहां की गतिविधियों पर बराबर नजर रखा हुआ है।
ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रत्याशी व समर्थकों ने जमाया डेरा
महुली मंडी के स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की रखवाली अर्द्धसैनिक बल के जवान ही नहीं कर रहे बल्कि प्रत्याशी व उनके समर्थक भी कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज तिवारी सोमवार की रात से ही महुली मंडी में अनुमति लेकर समर्थकों के साथ रुके हुए हैं। मंगलवार को अद, सपा, बसपा और एआईएमआईएम प्रत्याशी के कार्यकर्ता भी रखवाली करने पहुंच गए।

सभी समर्थक दिन व रात पाली में ईवीएम की सुरक्षा कर रहे हैं। सदर उपजिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिन प्रत्याशियों ने ईवीएम की रखवाली के लिए अनुमति मांगी। उसे वहां अपने दो समर्थकों के साथ रहने के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई।

महुली मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्द्ध सैनिक बल का जवान।

महुली मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्द्ध सैनिक बल का जवान।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed