फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pandeytara electrical sub blockade , Uproar

पांडेयतारा विद्युत उपकेन्द्र का घेराव, हंगामा

Fri, 26 Dec 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वीगंज बाजार/ जामताली। रानीगंज क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी रह चौपट हो गई है। कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा का गांव रमईपुर दिसनी पांच दिन से अंधेरे में हैं। बिजली की समस्या पृथ्वीगंज बाजार, रामपुरखागल, ढाखापुर गांव में भी है। बिजली न होने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे बाजारों में जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, सरकारी कर्मचारियों व व्यापारियों को हो रही है। देर शाम पांडेयतारा पावरहाउस पर पहुंचे नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बिजली की व्यवस्था खराब होने से लोगों की दिनचर्या बदल सी गई है। सुबह, शाम व दोपहर के समय बगैर बिजली जलापूर्ति बाधित है। ऐसी दशा में ज्यादातर स्कूली बच्चों, व्यापारियों व सरकारी कर्मचारियों को बगैन स्नान के काम धंधे पर जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के केदारनाथ, दीपक चौधरी, मुकीम काका, गुलशन, मो. इशरार आदि ने कहा कि इस बात की शिकायत विभागीय लोगों से की जा चुकी है। फिर भी कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ठंडी में क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिनके घर सबमर्सिबल लगा है वह भी काफी परेशान हैं। क्योंकि बिना बिजली के वह भी नहीं चल पा रहा। उन लोगों ने बताया कि बिजली की यह समस्या कर्मचारियों व अफसरों की लापरवाही एवं ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण बनी हुई है। लोगों ने कैबिनेट मंत्री का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया है। उधर देर शाम पांडेयतारा विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचे नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उपकेन्द्र से कर्मचारियों को नदारद देख आक्रोशित ग्रामीण बंद दरवाजे का ताला तक तोड़ डाले। क्षेत्र के विवेक, बुलंद सिंह, सूरज सिंह, संदीप सिंह आदि का कहना था कि उपकेन्द्र पर 4 बजे आपूर्ति थी। मगर पांच बजे तक सप्लाई नहीं दी गई। कर्मचारी ताला बंद कर गायब रहे। यही उदासीनता लोगों में आक्रोश का कारण बनी
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर में रोडवेज बस अड्डा के आगे सिविल लाइंस मीराभवन रोड स्थित शिवमंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर गुरुवार को खराब हो गया। दोपहर के वक्त वोल्टेज काफी धीमा रहा। वोल्टेज कम होने से लोग पानी के लिए तरस गए। दहिलामऊ उपकेन्द्र पर तैनात एसएसओ रामलखन ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। अब वह सुबह यानी शुक्रवार को ही ठीक हो पाएगा। व्यवस्था की जा रही है रात में लो-वोल्टेज ही सही आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed