फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

पर्चा खारिज होने की अफवाह से सहमे रहे प्रत्याशी

Wed, 30 Sep 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिला पंचायत सदस्य पद के  लिए नामांकन करने वाले उन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज होने की अफवाहें बुधवार को उड़ती रहीं, जिन्होंने बीडीसी सदस्य पद पर रहते हुए जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया है। पहले चरण के चुनाव में आठ ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने वर्तमान में बीडीसी सदस्य पद पर रहते हुए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया है। इधर, पर्चा खारिज होने के भय से दिनभर प्रत्याशियों का जमावड़ा अफीम कोठी में रहा।
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के पर्चों की जांच बुधवार को दिन भर चलती रही। पर्चा खारिज होने की अफवाह से प्रत्याशी दिन भर हलाकान रहे। छोटी मोटी कमियां रहने पर प्रत्याशियों को बुलाकर दूर की गईं। जिला पंचायत सदस्य के 17 पदों के लिए आवेदन करने वाले 336 प्रत्याशियों में आठ ऐसे हैं जिन्होंने वर्तमान में बीडीसी सदस्य रहते हुए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन


इसमें बेलखरनाथधाम द्वितीय सीट से चुनाव लडने वाली हियातुल पत्नी महबूब ने बुधवार को अपना त्यागपत्र निर्वाचन अधिकारी दो सौंप दिया। यह बेलखरनाथधामद के बुढ़ौरा वार्ड से बीडीसी सदस्य थीं। चुनाव अधिकारी सीआरओ राम सिंह वर्मा ने बताया कि बीडीसी सदस्य रहते हुए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले आठ प्रत्याशी हैं। इन लोगों से गुरुवार को त्यागपत्र देनेे को कहा गया है। अगर यह लोग त्याग पत्र नहीं देते हैं, तो ऐसे प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच जारी रहेगी। तीन अक्तूबर को तीन बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं और तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed