फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

चार ब्लाकों में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन आज

Wed, 30 Sep 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिले  के सदर, संडवा चंद्रिका, मानधाता और मंगरौरा विकास खंडों में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू होगा। शुक्रवार को गांधी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा। प्रत्याशी तीन अक्तूबर को नामांकन कर सकेंगे। दूसरे चरण के चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की 15 सीटों के लिए प्रत्याशी नामांकन पत्र भरेंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सांगीपुर प्रथम और विहार पंचम के लिए भी दूसरे चरण में ही नामांकन होगा।  चार ब्लाकों में बीडीसी सदस्यों के 380 पदों के लिए 13 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो जाएगी। संडवा चंद्रिका, सदर, मंगरौरा और मानधाता विकास क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों के अलावा सांगीपुर प्रथम और विहार पंचम सीट के लिए नामांकन गुरुवार से होगा। दूसरे चरण में जिला पंचायत की कुल 15 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के सांगीपुर प्रथम का अधिकांश भाग संडवा चंद्रिका ब्लाक में आता है और विहार पंचम का अधिकांश भाग मानधाता में आने के  कारण इन क्षेत्रों में चुनाव 13 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य पद के 380 पदों के लिए नामांकन ब्लाकों में होगा। सदर में 100, मानधाता में 110, संडवा चंद्रिका में 83 और मंगरौरा के 87 पदों के लिए प्रत्याशी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे। एक और तीन अक्तूबर को होने वाले नामांकन में बीडीसी सदस्य ब्लाकों में और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अफीम कोठी में नामांकन करेंगे। दो अक्तूबर को गांधी जयंती होने के कारण नामांकन नहीं होगा। चार और पांच अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच और छह अक्तूबर को नाम वापसी और प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed