फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

17 पदों के लिए 336 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Tue, 29 Sep 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 29 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
पहले चरण के चुनाव में जिला पंचायत के 17 पदों के लिए 336 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। नामांकन के दूसरे दिन कुल 171 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें सबसे अधिक प्रत्याशी गौरा विकास खंड और सबसे कम पट्टी ब्लाक में हैं। में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नामांकन के का कार्य समाप्त हो गया है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए नामांकन में 17 पदों के लिए 336 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। पहले दिन 165 और दूसरे दिन मंगलवार को 171 प्रत्याशियों नेे नामांकन पत्र भरा। नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाई। दो दिन हुए नामांकन में शिवगढ़ ब्लाक से सबसे अधिक 71 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है, जबकि पट्टी ब्लाक में 52 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। मंगरौरा की एक सीट के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


इधर पांच ब्लाकों में प्रथम चरण में हो रहे चुनाव में कुल बीडीसी के 2192 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। सबसे अधिक गौरा ब्लाक में 522 और सबसे कम 291 पट्टी ब्लाक में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। इस प्रकार पहले चरण का नामांकन मंगलवार को समाप्त हो गया है। 30 और एक अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, तीन अक्तूबर को तीन बजे के पहले नाम वापस लिया जा सकेगा और तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर जेपी मिश्र ने मौके का मुआयना कर मातहतों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। नामांकन स्थल पर सीआरओ राम सिंह वर्मा पूरे समय तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed